फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   zirakpur, traffic, traffic light, patiyala chawok, traffic police

जीरकपुर में ट्रैफिक लाइट बनीं मुसीबत

Mon, 01 Aug 2016 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 01 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
zirakpur, traffic, traffic light, patiyala chawok, traffic police
जीरकपुर में ट्रैफिक लाइट बनीं मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
मुख्य चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट्स के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों यह समझ में नहीं आ रहा कि किस तरफ जाएं और किस तरफ न जाएं। उन्हें आगे बढ़ना है या रुकना है। दरअसल, हरी और लाल लाइट के एक साथ जलने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। अधिकारियों के ध्यान में आने के बाद ट्रैफिक लाइट्स को ठीक करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पटियाला चौक पर स्थित ट्रैफिक लाइट्स में खराबी आने के कारण हरी और लाल बत्ती एक साथ जलने लगती है। हरी और लाल बत्ती को देखकर पहले तो राहगीर सोच में पड़ जाता है और जब लाइट का इशारा देखकर निकलने की कोशिश करता है तो पुलिसकर्मी उसकी गलती को रोकने के लिए आगे आ जाते हैं। वहीं, वाहन चालक के लिए एक ही समय में दोनों लाइट्स का जलना परेशानी का सबब बना हुआ है। यही हाल कालका चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट्स का है, यहां पर भी वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस इंजार्च गुरविंदर सिंह ने कहा कि जानकारी होने के बाद जीएमआर कंपनी के प्रबंधकों ने लाइटें ठीक करवा दी है। उन्होंने ट्रैफिक लाइट्स की टाइम में खराबी थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed