फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur : Get ready to pay property tax .. Administration started the process of distributing numbers

जीरकपुर : संपत्ति टैक्स देने को हो जाइए तैयार.. प्रशासन ने शुरू की नंबर बांटने की प्रक्रिया

Thu, 08 Apr 2021 11:41 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Zirakpur : Get ready to pay property tax .. Administration started the process of distributing numbers
जीरकपुर। 2016 में नगर परिषद में शामिल हुए गांव सनोली, नगला, छत्त व अड्डा झुग्गियां में संपत्ति टैक्स वसूलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने सर्वेक्षण की शुरूआत करते हुए मकान नंबर आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जानकारी ईओ संदीप तिवारी ने दी। बता दें कि स्थानीय निवासी लंबे से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे थे।
विज्ञापन

2013 में बना था कानून
2016 में इन गांवों में पंचायती राज व्यवस्था खत्म हो गई थी। लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का जिम्मा नगर परिषद के अधीन आ गया था। अब इन गांवों में भी संपत्ति टैक्स वसूला जाएगा। राज्य सरकार ने लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संपत्ति टैक्स की शुरूआत 2013 से की थी। टैक्स से होने वाली आमदनी को लोगों की सुविधाओं पर खर्च किया जाता है।
विज्ञापन

लोगों को मिलेंगी बुनियादी सुविधाएं
गांव सनोली, नगला, छत्त व अड्डा झुग्गियां में रहने वाले लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे थे। हजारों की आबादी वाले गांव सनोली में सीवरेज की लाइन न होने से दूषित पानी की निकासी नालियों की मदद से की जा रही है। इससे जहां पर्यावरण दूषित हो रहा है, वहीं बदबू से भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों को उम्मीद है कि टैक्स से मिलने वाली राशि से लोगों को सुविधाएं देने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्..
गांव सनोली, नगला, छत्त व अड्डा झुग्गियां में संपत्ति टैक्स एकत्रित करने को लेकर सर्वेक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत गांवों में मौजूद घरों को नंबर आवंटित कर टैक्स वसूला जाएगा। -संदीप तिवारी, ईओ (अतिरिक्त कार्यभार), जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed