फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth riding bike injured in collision with car, case registered

Mohali News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, केस दर्ज

Mon, 08 Jan 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youth riding bike injured in collision with car, case registered
मोहाली। सेक्टर-66 के नजदीक हुए एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने नौकरी पर जा रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार अमित कौशल (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि घायल के पिता रविंदर कुमार निवासी गांव चनौली जिला रोपड़ के बयान पर कार चालक बलविंदर सिंह निवासी सेक्टर-68 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अमित कौशल बेस्टेक टावर सेक्टर-66 मोहाली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 28 दिसंबर को वह अपनी बाइक पर नाइपर की तरफ बेस्टेक मॉल जा रहा था। करीब साढ़े नौ बजे अमित जब लाइट प्वाइंट पार करने लगा तो चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक मध्यप्रदेश नंबर की क्रेटा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर घायल अमित को राहगीरों ने जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed