फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth falls from third floor, dies

तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत

Tue, 11 Aug 2020 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Youth falls from third floor, dies
लालड़ू। गांव जलालपुर के निकट किराए के मकान में रह रहे करीब 28 वर्षीय युवक की रविवार रात तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

लैहली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक हरदेव सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी जिला फिरोजपुर जो अभी गांव जलालपुर के निकट किराए के मकान में परिवार सहित रहता था। मृतक जवाहरपुर और उसका पिता लैहली स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। मृतक के पिता बोहड़ सिंह ने बताया कि हरदेव सिंह रविवार शाम 7:30 बजे खाना खाकर मकान की तीसरी मंजिल पर सोने के लिए चला गया जबकि अन्य परिवार सदस्य मकान में ही सोए हुए थे जो रात अचानक तीसरी मंजिल से गिर गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उन्हें सुबह 3:00 बजे मिली जब कोई किराएदार उठकर बाहर आया तो उसने हरदेव के नीचे गिरे की जानकारी दी जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता बोहड़ सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के उपरांत वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed