फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth dies after bike collides with tractor-trolley on Ambala-Chandigarh highway

Mohali News: अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike collides with tractor-trolley on Ambala-Chandigarh highway
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर सरसीणी कट के पास सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक जसवंत सिंह की मौत हो गई। उसकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी।
विज्ञापन


इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी जसवंत सिंह लालड़ू मंडी में किराए के मकान में रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था। लौटते वक्त सरसीणी कट के पास एक फैक्टरी से निकली ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गई। बताया गया कि ट्रैक्टर चालक ने पीछे से आ रहे वाहनों का ध्यान रखे बिना अचानक वाहन को सड़क पर मोड़ दिया, जिससे हादसा हुआ। सहायक उपनिरीक्षक जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव परीक्षण के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed