{"_id":"6678c3fd43f0b2d6a0049434","slug":"youth-beaten-with-sticks-due-to-rivalry-three-arrested-mohali-news-c-16-pkl1043-452242-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रंजिशन डंडों से युवक को पीटा, तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रंजिशन डंडों से युवक को पीटा, तीन काबू
विज्ञापन
चंडीगढ़। फेज-1 राजीव कॉलोनी निवासी आयुष उर्फ शेरा को रविदास मंदिर हल्लोमाजरा के पास रंजिश के चलते कुछ लोगों ने डंडों से पीटकर घायल दिया। घायल युवक की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
घायल आयुष ने बताया कि बीते 19 जून को वह हल्लोमाजरा में श्री गुरु रविदास मंदिर के पास मौजूद था। इसी दौरान वहां पर अनूप, सुनील और कुछ अन्य युवक आए और डंडों से पिटाई शुरू कर दी। हालांकि, शोर मचाने पर अन्य लोग भी मौके पर जुट गए। इसके बाद युवक ने हल्लोमाजरा पुलिस चौकी में मारपीट करने वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दी।