फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man hangs up after not getting drug

नशा न मिलने पर युवक ने लगाया फंदा

Fri, 14 Aug 2020 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Young man hangs up after not getting drug
खरड़। नशा न मिलने से एक नौजवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बारे जानकारी देते हुए सदर थाने के एएसआई केवल कृष्ण ने बताया कि मृतक की पहचान 24 वर्षीय संदीप कुमार निवासी नया शहर बडाला के रूप में हुई है। वह नशे का आदी बताया जा रहा है। वह रोजाना नशे के लिए पैसे मांगता था। इसके चलते उसका अपने पिता के साथ झगड़ा रहता था। इतना ही नहीं इस चक्कर में गत दिवस भी उसका अपने पिता से झगड़ा हुआ था। रोटी खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गया था। लेकिन जब वीरवार को उसे उठाने के लिए दरवाजा खोला गया तो वह पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed