फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man attacked with a brick after being distracted by conversation; car stolen; vehicle found abandoned the next day.

Mohali News: बातों में उलझाकर युवक पर ईंट से हमला, कार लेकर फरार<bha>;</bha> अगले दिन लावारिस मिली कार

Thu, 23 Jul 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with a brick after being distracted by conversation; car stolen; vehicle found abandoned the next day.
जीरकपुर। गाजीपुर रोड स्थित जॉइनेस्ट सोसाइटी के पास दो अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति को अपनी ठगी और हिंसा का शिकार बनाया। आरोपियों ने पहले हिमाचल प्रदेश का निवासी बताकर युवक से जान-पहचान बढ़ाई और फिर कार के अंदर ही उस पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पीड़ित की महिंद्रा एक्सयूवी-300 कार लूटकर रफूचक्कर हो गए। सोसाइटी निवासी अंकुश कंवर ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे वे अपनी गाड़ी में बैठे थे, तभी बाइक सवार दो युवक आए। बातों-बातों में दोनों कार के भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद पीछे बैठे युवक ने उनकी गर्दन दबोच ली और दूसरे ने ईंट से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी उन्हें गाजीपुर स्कूल के पास ले गए, जहां दोबारा मारपीट कर और कार का शीशा तोड़कर उन्हें धमकी देते हुए गाड़ी समेत फरार हो गए। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस कार्रवाई और ताजा अपडेट
कार हुई बरामद: वारदात के अगले ही दिन लूटी गई एक्सयूवी कार ''गोल्डन एरा सोसाइटी'' के पास लावारिस हालत में पाई गई।
केस दर्ज: जीरकपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फुटेज खंगाल रही पुलिस: आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed