फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   World bank team in singhpura village

सिंघपुरा पहुंची वर्ल्ड बैंक की टीम, जलघर व सीवरेज प्रोजेक्ट की ली जानकारी

Mon, 15 Jul 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
World bank team in singhpura village
गांव सिंघपुरा में जलघर का दौरा करती वर्ल्ड बैंक की टीम।
कुराली। वर्ल्ड बैंक की टीम ने रविवार को गांव सिंघपुरा का दौरा किया। टीम ने जलघर में पानी की बचत के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और ग्रामीणों के प्रबंधों की सराहना की।
विज्ञापन

वाशिगंटन से आई वर्ल्ड बैंक की सीनियर वाटर रिसोर्स स्पेशलिस्ट लूसी लॉयटन के नेतृत्व वाली टीम ने गांव सिंघपुरा में निरंतर पीने वाले पानी की सलाई दे रहे जलघर और सीवरेज के प्रोजेक्ट को देखा। उन्होंने पानी उपलब्ध करवाने तथा पानी की बचत करने के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। गांव के सरपंच साधू सिंह, पूर्व सरपंच जगनाहर सिंह और अन्य ने टीम को गांव में पानी का सही ढंग के साथ प्रयोग करने तथा पानी की बचत के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पानी की बचत के लिए गांव वासियों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

लूसी लॉयटन ने बताया केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पानी का स्तर नीचे जा रहा है जोकि बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर यत्न करके इस समस्या को हल किया जा सकता है। उन्होंने इस उद्देश्य के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपनी जिम्मेदारी समझने हुए पानी का स्तर ऊपर उठाने के लिए वर्षा के पानी को बोर करके धरती में पहुंचाने के यत्न किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि अभी से इस समस्या को गंभीरता से न लिया तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडे़ंगे। इस मौके पर कार्यकारी इंजीनियर गुरजोत कौर, संजय कुमार और गुरनाम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed