{"_id":"6a724bde2d2b9f773c0b37b9","slug":"women-assaulted-at-hotel-police-outpost-in-charge-transferred-to-police-lines-probe-initiated-mohali-news-c-71-1-spkl1025-145591-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: होटल में महिलाओं से मारपीट, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: होटल में महिलाओं से मारपीट, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, जांच शुरू
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के होटल मैंगो में महिलाओं से मारपीट का वायरल वीडियो मामले में मोहाली पुलिस ने कार्रवाई की है। संबंधित चौकी प्रभारी हरजिंदर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजलप्रीत कौर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस एक मामले की जांच के सिलसिले में होटल में पूछताछ करने गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस और वहां मौजूद महिलाओं के बीच बहस हुई। इसी दौरान चौकी प्रभारी द्वारा महिलाओं को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला ने अपने वकील के माध्यम से राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
होटल संचालिका के आरोप
होटल संचालिका ने 29 जुलाई की रात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। उनका दावा था कि चौकी प्रभारी कुछ पुलिसकर्मियों के साथ होटल पहुंचे थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उनसे 20 हजार रुपये प्रतिमाह महीना मांगती थी। दो महीने तक भुगतान न करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित महिला ने अपने अधिवक्ता के जरिये राज्य महिला आयोग को शिकायत भेजी है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की भी अपील की है। पुलिस ने कथित महीना मांगने के आरोपों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। पुलिस का कहना है कि टीम एक अन्य मामले की पूछताछ के लिए होटल गई थी, तभी विवाद हुआ।