फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman raped after going to ask for wages; held captive for three days; accused sent to jail

Mohali News: वेतन मांगने गई महिला से किया दुष्कर्म, तीन दिन तक बंधक बनाए रखा, आरोपी को जेल भेजा

Sat, 26 Sep 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after going to ask for wages; held captive for three days; accused sent to jail
दशमेश कॉलोनी का मामला, बकाया वेतन लेने गई महिला को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। दशमेश कॉलोनी में एक 31 वर्षीय महिला ने अपने कार्यालय संचालक पर दुष्कर्म और तीन दिन तक बंधक बनाकर रखने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी विद्या रत्न को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 20 अगस्त को महिला के बकाया वेतन मांगने कार्यालय जाने के बाद शुरू हुई। महिला अप्रैल 2026 से विद्या रत्न के कार्यालय में काम कर रही थी। उसे पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला था। 20 अगस्त को वह अपना बकाया वेतन मांगने कार्यालय पहुंची। महिला के अनुसार, विद्या रत्न ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। उसने महिला को शाम तक कार्यालय में रुकने को कहा। करीब साढ़े 11 बजे विद्या रत्न ने उसे शीतल पेय में कोई पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।


अस्पताल में घटनाक्रम

बेहोश होने से पहले महिला ने अपने जीजा को तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। उसने अपना स्थान भी साझा किया। करीब आधे घंटे बाद उसके जीजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को विद्या रत्न के साथ नग्न अवस्था में देखा और इसका वीडियो भी बना लिया। जीजा ने तुरंत महिला की मौसी को जानकारी दी। इसके बाद महिला को ढकोली सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी चिकित्सीय जांच की और उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन




बंधक बनाने और प्रताड़ना
महिला ने आरोप लगाया कि उसी रात 8 से 9 बजे के बीच विद्या रत्न अपने बेटे और कुछ अज्ञात लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने महिला को वेतन देने की बात कही। इसके बाद तरसेम नामक व्यक्ति के खाते से महिला की मौसी के खाते में वेतन की राशि स्थानांतरित की गई। महिला के बयान के अनुसार, रात करीब 11 बजे तक विद्या रत्न, उसका बेटा और दो अज्ञात युवक अस्पताल में मौजूद रहे। जब उसकी मौसी और जीजा खाना खाने बाहर गए, तो 20 और 21 अगस्त की मध्यरात्रि में उसे जबरन कार में बैठाकर दशमेश कॉलोनी स्थित विद्या रत्न के घर ले जाया गया। वहां उसे करीब तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई। महिला ने चाकू से हमला करने और कुछ कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करवाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत और पुलिस कार्रवाई

तीन दिन बाद विद्या रत्न ने महिला को धमकी दी। उसने कहा कि यदि वह वहां से नहीं भागी तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला करीब सात दिन तक छिपकर रही। 24 सितंबर को वह अपनी मौसी के साथ जीरकपुर थाने पहुंची और पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर विद्या रत्न के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत मामला दर्ज किया। एसएचओ जसवीर सिंह तूर का कहना है कि आरोपी विद्या रत्न को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed