फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   woman murder in mohali by thief

मोहाली में चोरों ने की महिला की हत्या

Tue, 17 Sep 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
woman murder in mohali by thief
मोहाली। बलौंगी थाने के अधीन आते गांव रामगढ़ स्थित घर में एक बुुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। मृतका की पहचान कमलेश कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार समेत वहां पर रहती थीं। बलौंगी थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला कमलेश कुमारी की लाश का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, इस संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बलौंगी थाने की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव रामगढ़ निवासी राजीव कुमार ने सूचना दी कि उसका मकान खेतों में स्थित है। गत रात वे अपने घर में सो रहे थे कि डेढ़ बजे के करीब उनके घर में चोर घुस आया। चोर का पता चलते ही उसकी पत्नी उठ गई और शोर मचाया तो चोर भाग निकला। उन्होंने चोर का पीछा भी किया लेकिन वह रात का अंधेरा होने के चलते फसलों का सहारा लेकर भाग गया। जब घर में देखा तो कमरे में उसकी माता मरी पड़ी मिली।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि रात को उनकी माता घर के सबसे पहले कमरे में सोती थीं। गत रात चोरों ने सबसे पहले उनके कमरे में घुसकर उनकी माता का गला घोंट दिया। वहीं इसके बाद जब तक चोर उनके कमरे में पहुंचा तो उनकी आंख खुलने और शोर मचाने के कारण वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यह अपनी तरह का दूसरा मामला है, जब इस तरह किसी बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इससे पहले फेज-3बी2 में सीनियर पत्रकार केजे सिंह व उनकी मां की हत्या हुई थी। उस समय भी आरोपी घर से उनका सामान चुरा ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed