फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman commits suicide by jumping in front of train

Mohali News: ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान

Fri, 21 Aug 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping in front of train
मोहाली। गांव कुंभड़ा में बुधवार रात एक 39 वर्षीय महिला ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पुनीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह पारिवारिक कारणों से परेशान थी। पुनीत कौर रोपड़ के पास स्थित खियासपुरा गांव की मूल निवासी थी। उसका विवाह कुंभड़ा में हुआ था। बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हुई। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि महिला मानसिक तनाव में थी, लेकिन वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed