फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman cheated while selling fridge on OLX

ओएलएक्स पर फ्रिज बेचने के दौरान महिला से ठगी

Sat, 24 Sep 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated while selling fridge on OLX
खरड़। इलाके की एक महिला ने ओएलएक्स पर एक फ्रिज बेचने के लिए डाला। एक ठग ने उन्हें फोन करके फ्रिज खरीदने की इच्छा ने जताई। इस दौरान पेमेंट करने के नाम पर एक लिंक भेजा गया। इस पर क्लिक करते ही उसके खाते से चार बार में 38 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

खरड़ सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने आई सोनिया ने बताया कि उसने अपना पुराना फ्रिज ओएलएक्स पर 9500 रुपये में बेचने के लिए डाला। इसके बाद उन्हें किसी का फोन आया जिसमें उसने फ्रिज खरीदने का कहकर फोन पर एक लिंक भेजा। उसने कहा कि लिंक शेयर होते ही 9500 रुपये वह सीधे उसके खाते में ट्रांसफर कर देगा। सोनिया ने ठग की बातों में उलझकर वैसा कर दिया। इसके तुरंत बाद उसके खाते से चार बार में 9500 रुपये निकल गए। जब खाते में मात्र दो हजार रुपये रह गये तो ठग ने सोनिया से कहा कि वह 38 हजार रुपये अपने खाते में और डाल दे तो सारी रकम वापस उसके खाते में आ जाएगी लेकिन तब तक उन्हें सारा मामला समझ आ गया था। सोनिया ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत साइबर क्राइम मोहाली में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed