फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman assaulted and gold jewelry looted in Dashmesh Nagar; case registered against four individuals.

Mohali News: दशमेश नगर में महिला से मारपीट, सोने के गहने लूटे, चार पर मामला दर्ज

Tue, 29 Sep 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted and gold jewelry looted in Dashmesh Nagar; case registered against four individuals.
खरड़। सिटी पुलिस ने दशमेश नगर में एक महिला से मारपीट और सोने की बालियां व अंगूठी छीनने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में दशमेश नगर निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मणि और उसके तीन अज्ञात साथी शामिल हैं। कृष्णा डोगरा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 सितंबर को शाम करीब 6 बजे वह अपने पति के साथ कार से घर लौटी थीं। इसी दौरान पड़ोसी मनप्रीत सिंह उर्फ मणि तीन अन्य लोगों के साथ लाठियां लेकर वहां आया।
विज्ञापन

मनप्रीत सिंह ने कृष्णा डोगरा को घेरकर उनके सिर पर लाठी से वार किया। जब उनके पति बचाने आए तो उन पर भी हमला किया गया। कृष्णा डोगरा ने आरोप लगाया कि मनप्रीत सिंह ने उनके बाएं कान की सोने की बाली और दाहिने हाथ की सोने की अंगूठी छीन ली। घायल कृष्णा डोगरा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि फरवरी 2026 में पार्किंग विवाद को लेकर मनप्रीत सिंह से उनका झगड़ा हुआ था, जिसके लिए पहले भी मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मनप्रीत सिंह और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed