फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   With a population of 6.5 lakh, only 14 employees manage the highway traffic, causing frequent traffic jams

Mohali News: 6.5 लाख की आबादी और हाईवे के ट्रैफिक को संभालते हैं सिर्फ 14 कर्मचारी, लगा रहता है जाम

Sun, 05 Apr 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
With a population of 6.5 lakh, only 14 employees manage the highway traffic, causing frequent traffic jams
ज़ीरकपुर। चंडीगढ़ और हरियाणा की सीमाओं से सटे जीरकपुर में ट्रैफिक व्यवस्था गंभीर चुनौती बनती जा रही है। कुछ वर्षों में शहर की आबादी बढ़कर करीब 6.5 लाख पहुंच चुकी है। हर घर में दो से अधिक वाहन हैं। इसके अलावा अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे, जीरकपुर-शिमला और पटियाला मार्ग पर भी वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके मुकाबले ट्रैफिक पुलिस बल बेहद सीमित है। मौजूदा समय में पूरे शहर और उससे जुड़े विस्तृत इलाकों की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए मात्र 14 ट्रैफिक पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। शहर के विस्तार के साथ-साथ आसपास के गांव भी अब शहरी दायरे में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इससे वाहनों की संख्या और दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा यहां पर हरियाणा, हिमाचल, पंजाब की तरफ से वीआईपी ड्यूटी का भी दबाव रहता है। पटियाला चौक, सिंहपुरा चौक, कालका चौक, नाभा साहिब चौक और हाई ग्राउंड रोड जैसे प्रमुख चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। चंडीगढ़, पंचकूला और अंबाला को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर वाहनों का भारी दबाव ट्रैफिक प्रबंधन को जटिल बना रहा है। इस साल की शुरुआत में पंजाब सरकार ने सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने इंस्पेक्टर मनफूल सिंह के नेतृत्व में तीन माह में करीब 13,861 चालान काटे हैं, लेकिन इसके बावजूद स्टाफ की कमी के चलते व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। इस तरह, तेजी से बढ़ते जीरकपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल में बढ़ोतरी अब समय की मांग बन चुकी है। इससे जाम, अव्यवस्था और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन





14 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के जिम्मे विशाल क्षेत्र
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर चंडीगढ़ बैरियर से मैकड़ी चौक के आगे रिलायंस पेट्रोल पंप तक, कालका-शिमला हाईवे पर पंचकूला बैरियर तक, पटियाला हाईवे पर दयालपुर तक, छत लाइट पाॅइंट से आगे टोल बैरियर तक, वीआईपी रोड, ढकोली, पीरमुछल्ला, बलटाना और पभात जैसे बड़े क्षेत्रों की ट्रैफिक व्यवस्था महज 14 कर्मियों के भरोसे है। छत लाइट पाॅइंट पर अलग से तीन कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर में हर जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। यदि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। - राजीव कक्कड़, अध्यक्ष, हाइलैंड पार्क हाई राइज




कम संख्या में तैनाती के कारण कई वाहन चालक एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं देते। हर चौक पर पुलिस मौजूद होगी तो स्थिति में सुधार आएगा। - डॉ. अजय यादव, अध्यक्ष, शालीमार एनक्लेव, ढकोली


हाईवे की सर्विस रोड पर गलत तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं। इससे आवाजाही प्रभावित होती है। कार्रवाई के लिए पर्याप्त स्टाफ जरूरी है। - लक्की नाभा, समाजसेवी





विपरीत दिशा में वाहन चलाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, इससे दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस बल बढ़ने से ऐसे मामलों पर नियंत्रण संभव है। -मणि शर्मा, समाजसेवी




हमारी टीम पूरी मेहनत से काम कर रही है, लेकिन स्टाफ की कमी एक बड़ी चुनौती है। आने वाले समय में नई भर्ती के बाद कुछ कर्मियों को जीरकपुर में तैनात किया जाएगा। -करनैल सिंह, डीएसपी, ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed