फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Will not allow drugs to be sold anywhere in the area: Minister Anmol Gagan Mann

हलके में कहीं नहीं बिकने देंगे नशीला पदार्थ : मंत्री अनमोल गगन मान

Tue, 24 Oct 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Will not allow drugs to be sold anywhere in the area: Minister Anmol Gagan Mann
खरड़। हलके में कहीं भी नशीला पदार्थ नहीं बिकेगा। यह बात पंजाब की सैर सपाटा एवं सभ्याचार मामलों की मंत्री और हलका खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में दोहराई। खरड़ में नशे और गैर कानूनी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग और जिले के अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों और खरड़ हलके के एसएचओ के साथ बैठक की अध्यक्षता करते कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने नशों के मुद्दे पर चिंता प्रकट करते पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि नशा तस्करी करने वाले समाज विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसा जाए, जिन्होंने नशों से पंजाब का भविष्य खराब कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर पुलिस के कामकाज में कोई राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं होगी। वहीं कैबिनेट मंत्री के सुझाव अनुसार एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीएसपी सिटी प्रभजोत कौर को सप्ताह में एक बार, पूरा दिन नयागांव में मौजूद रहने के लिए कहा गया। मीटिंग में एसपी (एच) ज्योति यादव तथा एसपी (जांच) अमनदीप सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed