फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Will improve hospital building, shortage of staff will be complete

अस्पताल की इमारत सुधारेंगे, स्टाफ की कमी होगी पूरी

Sat, 26 Mar 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Will improve hospital building, shortage of staff will be complete
मोहाली। फेज-छह स्थित जिला सिविल अस्पताल में विधायक कुलवंत सिंह ने शुक्रवार को औचक दौरा कर जांच की। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटा अस्पताल में बीताया और अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की दिक्कतों को भी जाना और कहा कि अस्पताल की खस्ताहाल चल रही इमारत को जल्द ही सुधारा जाएगा। साथ ही अस्पताल में स्टाफ की कमी को भी पूरा किया जाएगा। इसके लिए सरकार को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

विधायक कुलवंत सिंह शुक्रवार दोपहर ठीक 12 बजे अस्पताल में पहुंचे थे। उनके साथ कई पूर्व पार्षद और अन्य लोग थे। इस दौरान वह सबसे पहले पर्ची बनाने वाले काउंटर पर गए और यहां के सिस्टम को समझा। इस दौरान कतार में लगे लोगों से भी बातचीत की। इसके बाद वह इमरजेंसी में गए और यहां पर डॉक्टरों की दिक्कतों को भी समझा। इसके बाद उन्होंने अन्य विभागों का जायजा लिया और कमियां जानी। विधायक ने कहा कि जांच में एक बात सामने आई है कि अस्पताल की इमारत काफी खस्ता हालत में है। अभी तक भी कई जगह पर वहां सीलन है। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है, लेकिन इसके बावजूद भी अस्पताल की टीम मरीजों को बढ़िया सुविधाएं मुहैया करवाने में लगी हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मामले में सरकार को पत्र लिखेंगे। साथ ही कोशिश करेंगे कि अस्पताल की इमारत को संवारें और स्टाफ को बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों को हिदायत दी गई है कि वह सभी स्टाफ और मरीजों को आने वाली समस्याओं का एक रिकॉर्ड तैयार करें, जिससे जल्द से जल्द समस्या का हल निकाला जा सके। याद रहे कि सिविल अस्पताल के अंदर ही मेडिकल कॉलेज बन गया है। लेकिन वहां पर अभी तक उचित सुविधाएं मरीजों को नहीं मिलती हैं। यहां से अधिकतर गंभीर केस चंडीगढ़ के लिए रैफर किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके पर काम करने वाले मुलाजिमों का सुना दर्द
इस अवसर पर जब विधायक वापस जाने वाले थे तो ठेके पर अस्पताल में काम कर रहे मुलाजिम भी उनसे मिले। उन्होंने बताया कि वर्षों से से वह काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उनका वेतन भी काफी कम है। ऐसे में उन्हें पक्का किया जाए, जिससे वह अपने परिवार को अच्छे तरीके से पाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed