फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Will always be indebted to people for their love and support: Sanjeev Vashisht

लोगों के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा कर्जदार रहूंगा : संजीव वशिष्ट

Mon, 07 Mar 2022 01:38 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Will always be indebted to people for their love and support: Sanjeev Vashisht
मोहाली। टीडीआई सिटी में रविवार को भाजपा उम्मीदवार संजीव वशिष्ट की ओर से एक समारोह में पार्टी नेताओं, बूथ एजेंट और हजारों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी पंचकूला से इस समारोह में शामिल हुए। संजीव वशिष्ट ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें लोगों और कार्यकर्ताओं का जो प्यार और सम्मान मिला है, इसके लिए वह हमेशा कर्जदार रहेंगे और उनका ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी उम्मीदवार संजीव वशिष्ट की तारीफ करते हुए कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद जहां अन्य उम्मीदवार अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गए थे, वहीं, दूसरे दिन से ही संजीव वशिष्ट फिर से लोगों के बीच उनके दु:ख सुख में मिल रहे हैं। इससे पता चलता है कि संजीव वशिष्ट को लोगों की सेवा करने की बहुत लगन है, जो हमारे लिए भी गर्व की बात है। वहीं, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने लोगों की ओ से भाजपा पर किए गए भरोसे के लिए जनता का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा उम्मीदवार संजीव वशिष्ट ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हालांकि उनकी सीट की घोषणा अन्य उम्मीदवारों की तुलना में बहुत देरी से हुई थी। लेकिन मोहाली निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, दोस्तों और अन्य सहयोगियों के प्रयासों के कारण उन्हें आज मोहाली सीट से जीतने वाले उम्मीदवारों में से एक माना जा रहा है। इस प्यार और समर्थन के लिए वह हमेशा सभी के कर्जदार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed