फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wife dies in road accident, husband filed for driving against rash

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति पर रैश ड्राइविंग करने का केस दर्ज

Mon, 25 May 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Wife dies in road accident, husband filed for driving against rash
मुल्लांपुर स्थित न्यू चंडीगढ़ में हुए एक सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। उसे भी पीजीआई में भरती करवाया गया है। मृतका की पहचान सरदोश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जबकि मुल्लांपुर थाने की पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर महिला के पति शहनवाज निवासी नयागांव के खिलाफ रैश ड्राइविंग समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम की है। महिला अपने पति व बच्ची के साथ कार में सवार होकर आ रही थी। जब वह मुल्लांपुर स्टेडियम के पास पहुंची तो इसका घरवाला काफी तेजगति से कार चला रहा था। उसने उसे रास्ते में कई बार कहा कि गाड़ी धीरे चलाए। इसी बीच कार बेकाबू हो गई। साथ ही वहां पर पड़े खड्ढे से टकराई।
विज्ञापन

हादसे में महिला को काफी चोट आई। तुरंत उसे पीजीआई ले जा गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि पति पीजीआई में भरती है। मुल्लांपुर थाने की पुलिस का कहना है कि पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed