{"_id":"5f0a1f408ebc3e63cb7ee242","slug":"when-will-the-balongi-kharar-flyover-be-completed-first-the-corona-and-now-the-monsoon-stopped-the-pace-of-work-mohali-news-pkl381032269","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब पूरा होगा बलौंगी-खरड़ फ्लाईओवर, पहले कोरोना तो अब मानसून ने रोकी काम की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब पूरा होगा बलौंगी-खरड़ फ्लाईओवर, पहले कोरोना तो अब मानसून ने रोकी काम की रफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। राजधानी चंडीगढ़ को पंजाब और हिमाचल से जोड़ने वाला बलौंगी-खरड़ फ्लाईओवर कई साल से लोगों के लिए एक पहेली बन गया है। इसके पूरा होने की तरीख 6 बार आगे बढ़ने के बावजूद इसका काम अधर में ही लटका हुआ है। पहले कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन और अब मानसून की शुरूआत के कारण इसका निर्माण कार्य लटका हुआ है। जिससे न सिर्फ पंजाब और हिमाचल से आने वाले लोगों को बल्कि स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बलौंगी-खरड़ हाईवे पर खानपुर तक बनने वाले इस 10 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के काम की रफ्तार काफी धीमी है। यह प्रोजेक्ट नवंबर 2015 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर, 2018 में तैयार होना था। लेकिन अब तक 6 बार फ्लाईओवर पूरा बनाने की डेडलाइन आगे बढ़ाई जा चुकी है। अब इस प्रोजेक्ट को सितंबर, 2020 तक पूरा करने की समय अवधि रखी गई है। लेकिन जिस रफ्तार से काम चल रहा है, उससे प्रोजेक्ट में देरी की आशंका है।
हालांकि हाल ही में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ऑनलाइन लाइव सेशन में इस फ्लाईओवर का काम जल्द पूरा करने का दावा करते हुए, लोगों की समस्या दूर करने की बात कही थी। इसके बावजूद भी कंस्ट्रक्शन का काम काफी धीमी गति से हुआ। जिसके पीछे लेबर की कमी की बात कही जा रही है। अब मानसून की शुरूआत के बाद निर्माण कार्य में रुकावट आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अधर में लटके काम से बारिश ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी। यहां जलभराव सहित आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर नेशनल हाइवे अथॉरिटी का दावा है कि निर्माण कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि अथॉरिटी लगातार ऐसे दावे करती रही है, लेकिन इसके बावजूद छठी बार निर्माण की डेडलाइन को बढ़ाना पड़ा है।