फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wheels of vehicles stopped in Mohali due to the performance of raw teachers in Kharar

खरड़ में कच्चे शिक्षकों के प्रदर्शन से मोहाली की में रुके वाहनों के पहिए

Wed, 22 Dec 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped in Mohali due to the performance of raw teachers in Kharar
मोहाली। खरड़ में कच्चे अध्यापक यूनियन की ओर से प्रदर्शन के लिए लगाए गए जाम से वीआईपी शहर मोहाली के लोग भी दिक्कत में आ गए। इलाके की अंदरूनी सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। यहां के कई चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं जिला पुलिस विभाग की ओर से कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट कर स्थिति को संभाला गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़ में अध्यापकों की ओर से लगाए गए जाम के चलते फेज-6 स्थित मेडिकल कॉलेज के बाहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर चंडीगढ़-खरड़ हाईवे को लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। साथ ही ट्रैफिक को मोहाली की अंदरूनी सड़कों से निकाला जा रहा था। इस दौरान फर्नीचर मार्केट से लखनौर, इंडस्ट्रियल से चप्पड़चिड़ी, पीटीएल से इंडस्ट्रियल एरिया जाने वाली सड़कों पर लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। ऐसी ही स्थिति अन्य प्वाइंट पर बनी रही। इस दौरान फेज-6 स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए मरीजों और परिजनों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं जो बस चंडीगढ़ से आ रही थी ट्रैफिक पुलिस की ओर से उन्हें रुकने नहीं दिया जा रहा था। इसके साथ ही फेेज-6 के सरकारी कॉलेज में पढ़ने आए छात्रों को फेज-6 स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब की दीवार के पास खड़े होकर बस पकड़नी पड़ी, ऐसे में वहां खड़े बुजुर्गों को बस पकड़ने में दिक्कत आई। वहां पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे ही बताया गया था कि खरड़ जाने वाला रोड बंद किया जाए, उन्हें कोई जानकारी नहीं है कब तक रोड बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed