फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   We careful connection will cut for misusing water

हो जाइए सावधान... अब पाइप लगाकर बगीचे को पानी दिया या वाहन धोया तो कटेगा कनेक्शन

Thu, 15 Apr 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
We careful connection will cut for misusing water
मोहाली। अब शहर के लोगों ने अगर घर के नल में पाइप लगाकर अपने बगीचे को पानी दिया या फर्श या कार धोने के लिए पानी बर्बाद किया तो संबंधित विभाग आप पर जुर्माना लगाएगा। अगर इसके बावजूद कोई नहीं माना तो उसके घर का पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा। शहर के लोगों की ओर से की जा रही पानी की बर्बादी रोकने के लिए सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी की सख्ती के बाद अब मोहाली का जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग हरकत में आ गया है। शहर में हो रही पानी की बर्बादी रोकने के शहर को आठ हिस्सों में बांटकर जेई स्तर पर टीमें गठित कर दी गई हैं। इन टीमों पर निगरानी का काम उप मंडल इंजीनियरों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में शहर के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग कार्रवाई करता है। लेकिन अब सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी की ओर से की गई सख्ती के कारण विभाग ने भी पानी की बर्बादी रोकने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। शहर की बहुमंजिला रिहायशी सोसायटीज में पानी सप्लाई के प्रेशर में कमी के कारण पानी की किल्लत आम बात है। हालांकि विभाग का दावा है कि शहर में पूरे प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई देने की पुरजोर कोशिशें की जा रही हैं। विभाग के कार्यकारी इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना पानी की सप्लाई सही ढंग से हो पाना संभव नहीं है। सुबह और शाम के वक्त जब पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लोग पानी की सबसे अधिक बर्बादी भी इसी समय करते हैं।
विज्ञापन

नल से पाइप लगाकर घर के बगीचे और गमलों में पानी देना, घरों के बरामदे और लॉबी को धोना, कार और अन्य वाहन धोने जैसे काम सुबह और शाम के वक्त ही होते हैं। ऐसा भी देखने में आया है कि लोग पानी सप्लाई की मोटर सीधे सप्लाई लाइन से जोड़ देते हैं। जिससे आगे सप्लाई होने वाले पानी का प्रेशर घट जाता है। लिहाजा विभाग ने सुबह और शाम की सप्लाई के वक्त पानी की बर्बादी रोकने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। यह पाबंदियां 15 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। इनका उल्लंघन करने पर पहली बार एक हजार, दूसरी बार दो हजार का जुर्माना किया जाएगा। जो पानी के बिल में ही जुड़कर आएगा। तीसरी बार पानी की बर्बादी करते हुए मिलने पर बिना नोटिस पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा और साथ ही 5 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की बर्बादी रोकने के लिए शहर को आठ हिस्सों में बांट कर टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों की अगुवाई जेई स्तर के अधिकारी करेंगे। इन टीमों की निगरानी का काम दो उप-मंडल इंजीनियरों को सौंपा गया है। पानी की बर्बादी की शिकायत इन टीमों को की जा सकती है।
एरिया अधिकारी संपर्क नंबर
फेज-1, 2, 4 व 6 सुमित, जेई 7589009811
फेज- 3ए, 3बी1, 3बी2 व 5 अमृतबीर सिंह, जेई 6239247390
फेज- 7 आदर्शपाल सिंह, जेई 9780057118
फेज- 9, 10 व 11 सुखविंदर सिंह, जेई 9417304332
सेक्टर- 48सी मानव महाजन, जेई 9646217121
मदनपुरा गांव गगनप्रीत सिंह, जेई 7340857552
सेक्टर- 70, 71 व मटौर सिद्धार्थ राणा, जेई 7307317634
शाहीमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया
फेज-1 से 5 तक मनप्रीत सिंह, जेई 9815601382
उप-मंडल इंजीनियर इन इलाकों में रखेंगे निगरानी
फेज- 1, 2, 3ए, 3बी1, 3बी2, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11, सेक्टर- 48सी और गांव मदनपुरा के लिए टीमों की निगरानी का जिम्मा उप-मंडल इंजीनियर इमानबीर सिंह के पास रहेगा। जिनसे 7837340001 पर संपर्क किया जा सकता है।

सेक्टर-70, 71, मटौर, शाहीमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 से 5 में टीमों की निगरानी का काम उप-मंडल इंजीनियर हरवीर सिंह को सौंपा गया है। जिनसे 9876332555 पर संपर्क किया जा सकता है।
सुबह-शाम ऐसा करने पर पाबंदी
- घर के बगीचों, गमलों में टूटी से पाइप लगाकर पानी देने पर पाबंदी।
- टूटी से पाइप लगाकर कार, स्कूटर या अन्य वाहन धोने पर पाबंदी।
- घर के बरामदे, फर्श, लॉबी और सड़क धोने पर पाबंदी।
- सप्लाई लाइन पर सीधे टुल्लू पंप लगाने पर जुर्माना।
- मीटर तक पाइप लाइन में लीकेज मिलने पर जुर्माना।
- घर की छत पर रखी टंकी या डैजर्ट कूलर से पानी ओवरफ्लो होने पर जुुर्माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed