फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Waterlogging in Zirakpur after an hour of rain; Municipal Council's claims questioned

Mohali News: जीरकपुर में घंटेभर की बारिश से जलभराव, नगर परिषद के दावों पर सवाल

Fri, 07 Aug 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Zirakpur after an hour of rain; Municipal Council's claims questioned
जीरकपुर। वीरवार दोपहर हुई एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने जीरकपुर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के प्रमुख मार्ग, बाजार और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए। इससे पूरे शहर में घंटों यातायात प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन




बारिश का सबसे ज्यादा असर पटियाला रोड, अंबाला रोड, बलटाना, लोहगढ़, सिंहपुरा और नगला रोड पर दिखा। मुख्य सड़कों पर जलभराव से वाहनों की रफ्तार थम गई और लंबा जाम लग गया। स्कूलों की छुट्टी के समय अभिभावकों और विद्यार्थियों को भी जाम में फंसना पड़ा। नगर परिषद चुनाव के बाद नए अध्यक्ष और पार्षदों ने इस वर्ष जलभराव न होने के दावे किए थे। हालांकि, आज के हालात में ये दावे खोखले साबित हुए। पानी लगभग दो घंटे बाद निकला, लेकिन तब तक लोगों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन




जनजीवन प्रभावित और स्थायी समाधान की मांग

बलटाना के मुख्य बाजार और शिवालिक विहार की गलियों में पानी भरने से कामकाज प्रभावित हुआ। स्थानीय निवासियों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। पटियाला रोड की सर्विस लेन भी जलभराव की चपेट में आ गईं। हर साल ऐसी स्थिति नगर परिषद की तैयारियों पर सवाल उठाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed