फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water will be supplied with full pressure even if the power goes out, generators will be installed for tube wells

बिजली जाने पर भी पूरे प्रेशर से होगी पानी की सप्लाई, ट्यूबवेलों के लिए जेनरेटर लगाए जाएंगे

Fri, 25 Jun 2021 02:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Water will be supplied with full pressure even if the power goes out, generators will be installed for tube wells
मोहाली। शहर में पानी की किल्लत और लो प्रेशर को दूर करने के लिए नगर निगम ने सभी जल घरों को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। अब शहर के सभी जल घरों में अति आधुनिक सिस्टम की मशीनरी और जेनरेटर तक की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। जिससे बिजली जाने पर भी पानी की सप्लाई प्रभावित न हो। इसके अलावा पानी में क्लोरिन मिलाने का सिस्टम भी ऑटोमेटिक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर वीरवार को सेक्टर-67 स्थित जल घर और रेेनोवेशन और अपग्रेडशन के काम का सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर 40 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी, नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल गर्ग समेत कई अधिकारी मौजूद थे। सेहत मंत्री ने बताया कि नगर निगम शहरी एरिया में पानी की किल्लत दूर करने की दिशा में काम कर रहा है। पूरे शहर में पांच वाटर बूस्टर लगाए जाएंगे, जिससे लोगों लो प्रेशर के कारण पानी की दिक्कत न उठानी पड़े। साथ ही 16 करोड़ की लागत से सेक्टर-57 और फेज-6 में पंपिंग हाउस की मशीनरी बदली जाएगी और कजौली से आने वाले साफ नहरी पानी को आगे सप्लाई किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर पूरा काम ऑटोमेटिक होगा। पानी में क्लोरीन को ऑटो मेटिक तरीके से मिलाई जाएगी। इसके साथ ही फेज-दस स्थित बूस्टर को भी बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि नया एरिया में कजौली का पानी मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे है। उम्मीद है कि इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दो सेक्टरों के हजारों लोगों को होगा फायदा
इस मौके पर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इस जल घर की चार दीवारी टूटी हुई है। इसे अब पूरी तरह से ठीक करवाया जाएगा और यहां एक जेनरेटर स्थापित किया जाएगा। जिससे आने वाले समय में बिजली जाने के बाद भी बिना रुके ट्यूबवेल चलते रहें। साथ ही आठ ट्यूबवेलों के पानी को साफ सुथरा बनाकर दो अहम सेक्टर-66 और 67 में सप्लाई किया जाएगा। इससे सैकड़ों को लोगों को फायदा होगा। पानी के सैंपल आदि चेक करवाए जाएंगे, ताकि पानी की गुणवत्ता से किसी तरह का खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काडा सिस्टम से रखी जाएगी पानी की सप्लाई पर नजर
जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने पानी की सप्लाई पर नजर रखने के लिए बडे़ महानगरों की तर्ज पर स्काडा सिस्टम तैयार किया है। इस सिस्टम में आमतौर पर सिग्नल हार्डवेयर (इनपुट और आउटपुट), नियंत्रक नेटवर्क होता है। इसके माध्यम से नगर निगम को आसानी से पता चल पाएगा कि उनके पास कितना पानी आया। कितना पानी खर्च किया है और किस इलाके में कितना पानी पहुंच रहा है। अगर किसी इलाके में पानी की लीकेज आदि हो रही होगी तो उस पर भी इससे नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed