फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water Logging in school and crematorium Due to heavy rain in Mohali

Rain in Mohali: मोहाली में बरसात बनी आफत, खरड़ और लांडरां के स्कूलों में भरा पानी, श्मशान घाट भी डूबा

Thu, 21 Jul 2022 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 04:36 PM IST
सार

बरसात के कारण ट्राइसिटी के लोगों को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर आईटी सिटी और एयरो सिटी तक पहुंचने में काफी दिक्कत आई। सेक्टर-82 रेलवे लाइन के पास सड़क पर डेढ़ से दो फुट पानी भर गया था।

विज्ञापन
Water Logging in school and crematorium Due to heavy rain in Mohali
स्कूल में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली में पांच घंटे हुई बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। सुबह पांच से दस तक बारिश होने से खरड़ और लांडरां के सरकारी स्कूलों में पानी भरने से विद्यार्थियों की छुट्टी करनी पड़ी। वहीं खरड़ के कई वार्डों के घरों व दुकानों में पानी भर गया। इसके बाद गुस्साए दशमेश नगर के लोगों ने कुछ पार्षदों को साथ लेकर दोपहर तीन बजे खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर किला चुंगी चौक पर फ्लाईओवर के नीचे यातायात जाम कर दिया। 

विज्ञापन


मौके पर एसडीएम रविंदर सिंह खुद अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों की दिक्कतों को सुना। इसके बाद लोगों को आश्वासन दिया जिसके बाद लोग शांत हुए। खरड़ में लोगों के घरों जलभराव होने के बाद लोगों ने दोपहर तीन बजे जाम लगाया। लोगों का कहना था कि बरसाती नाले में कुछ लोगों ने अंडरग्राउंड पाइप डालकर उसे ढक दिया है। इन्हें हटाकर बरसाती नाले को पहले की तरह किया जाए ताकि नाले में आया बरसाती पानी तेजी से आगे निकल जाए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे खरड़ के एसडीएम रविंदर सिंह, तहसीलदार जसविंदर सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि अगले दो घंटे बाद अवैध तौर पर बरसाती नाले में डाले गए पाइप निकाल दिए जाएंगे। एसडीएम के इस आश्वासन पर करीब 35 मिनट बाद लोगों ने धरना हटा दिया। एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को साथ लेकर बरसाती नाले में डाले गए पाइप देखे और परिषद के अधिकारियों को आदेश दिए कि इन्हें तुरंत हटाया जाए। वार्ड नंबर 5 के समाजसेवक अमन सिंह ने बताया कि नगर परिषद के इस आदेश पर कार्रवाई करते हुए बरसाती नाले से पाइप हटाने का काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नहीं पहुंचीं परिषद प्रधान
नगर परिषद खरड़ की प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया को लोगों ने बार-बार दशमेश नगर में आए बरसाती पानी को दिखाने के लिए बुलाया लेकिन वह इस पूरे मामले से गायब दिखीं। इस कारण लोगों में रोष दिखा।

खरड़-बनूड़ हाईवे पर पांच घंटे तक ट्रैफिक रहा बंद
खरड़-बनूड़ हाईवे पर सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा एक महीना पहले खोदी गई सड़क तेज बरसात के कारण कई जगह से बह गई। कई स्थानों पर पांच फुट तक पानी भर गया। इस कारण सड़क पर यातायात बंद हो गया। पांच घंटे बाद बरसाती पानी उतरने के बाद ही यातायात शुरू हो सका।

कॉलोनियां हुई जलमग्न, सारे इंतजाम फेल
निज्जर रोड पर स्थित कई कॉलोनियों में बरसाती पानी आज फिर भर गया। देसूमाजरा में भी बरसात के पानी को निकालने के लिए इंजन लगाए गए। लांडरां रोड पर स्थित शिवालिक एनक्लेव के मेन गेट से लेकर अंदर कॉलोनी तक बरसाती पानी भर गया जिससे यहां रहने वाले लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

लोगों को आने-जाने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। मुंडी खरड़ के कई निचले इलाकों में भी बरसाती पानी भर गया जिसे निकालने के लिए नगर परिषद ने दोपहर तक कोई इंतजाम नहीं किए थे। दशमेश नगर में बरसाती पानी के पाइप छोटे होने के कारण पांच फुट तक पानी भरने से लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। चंडीगढ़ रोड पर स्थित मिशन फार्म में भी बरसाती नाले का पानी ओवरफ्लो होकर उनके घरों में घुस गया जिससे लोगों के घरों में रखा सामान बेड, सोफे आदि खराब हो गए।

स्कूल के कमरे बने तालाब, प्रिंसिपल के कमरे में भी भरा पानी
सुबह लगभग पांच बजे बारिश शुरू हुई बारिश दस बजे तक लगातार चलती रही लेकिन सरकारी स्कूल के प्रशासन ने छुट्टी न करके हर रोज की तरह स्कूल खोल दिया। विद्यार्थी बारिश में भीगते हुए किसी तरह स्कूल पहुंचे लेकिन कुछ देर में ही हुई तेज बारिश के बाद स्कूल के कमरों में बरसाती पानी घुस गया। प्रिंसिपल के अपने कमरे तथा रिकार्ड रूम में भी पानी घुस गया। स्टाफ ने टेबलों पर रिकार्ड रख कर किसी तरह पानी से बचाया। स्कूल के कमरों में लगातार पानी घुसते देख कर प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों के माता-पिता को बच्चों को ले जाने के लिए फोन करवाए। ऐसी ही स्थिति लांडरां के स्कूल में भी बनी।

पार्क में गिरा पेड़ा, बड़ा हादसा टला
मोहाली के फेज-दो के पार्क में अचानक एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा उस समय पार्क में कोई सैर नहीं कर रहा था। सूचना मिलते ही इलाके की पार्षद जसप्रीत कौर मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed