फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water accumulating on the roads in Zirakpur

बदहाली : जीरकपुर में पानी की निकासी का बजट करोड़ों में... फिर भी प्रबंध जीरो, सड़कों पर जमा हो रहा पानी

Sun, 09 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Water accumulating on the roads in Zirakpur
जीरकपुर। शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद वीआईपी रोड पर कई जगह पानी जमा हो गया। इससे पैदल राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीआईपी रोड पर जलभराव की यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। पानी की निकासी के लिए बजट तो करोड़ों रुपये का बना दिया जाता है, लेकिन प्रबंध जीरो ही रहते हैं। लोगों को जलभराव की समस्या बरसात के हर मौसम में झेलनी पड़ती है। नगर परिषद के अधिकारी हर बार आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

कई जगह पड़े हैं गड्ढे
वीआईपी रोड पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि वीआईपी रोड से लोहगढ़ जाने वाले रास्ते पर वी केयर अस्पताल तक पानी घुटनों के ऊपर तक भर जाता है। इसके अलावा रेल विहार और माया गार्डन सिटी-1 के बाहर इतना पानी जमा हो जाता है कि निकलना मुश्किल हो जाता है। रेल विहार के सामने तो आलम यह है कि एक घंटा बरसात हो जाए तो कई दिन तक पानी की निकासी नहीं हो पाती है। सोसाइटी निवासी कई बार इस संबंधी नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी रोड पर पानी भरने की जानकारी मिली है। मुलाजिमों को भेजकर निकासी के प्रबंध करवाए जाएंगे। पानी की निकासी क्यों नहीं हो रही है, इसका निरीक्षण भी करवाया जाएगा। -संदीप तिवारी, ईओ जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed