{"_id":"5dfd17798ebc3e87935bae6d","slug":"watchman-s-intelligence-escaped-big-theft-thief-escaped-as-soon-as-he-whistled-mohali-news-pkl360611534","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की होशियारी से बच गई बड़ी चोरी, सीटी बजाते ही चोर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार की होशियारी से बच गई बड़ी चोरी, सीटी बजाते ही चोर हुए फरार
विज्ञापन
खरड़। शहर में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह लगभग 4.30 बजे चोरों ने खरड़ के मेन बाजार में एक करियाने की दुकान के शटर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन चौकीदार की होशियारी से चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। दुकान के शटर तोड़ने की घटना साथ लगती दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दुकान मालिक उमेश कुमार ने बताया कि उसकी मेन बाजार में करियाने की दुकान है, जिसे लोग सुखदेव प्रधान के नाम से जानते है। आज सुबह लगभग साढ़े चार बजे से सवा पांच के बीच कुछ मुंह ढके लोग उनकी दुकान के शटर तोड़ रहे थे। दुकान से थोड़ी दूर नीम वाले चौक में खड़े मार्केट के चौकीदार तारी ने शटर तोड़ने की आवाज सुनकर जोर जोर से सीटी बजा दी, जिस कारण चोर फरार हो गए। चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा और फिर दुकान के शटर तोड़ने की कोशिश की है। चोरों ने दुकान के शटर को बीच से आधा मोड़ दिया है। चोर मोटरसाइकिल पर आए थे। सूचना मिलने पर वह अपने पड़ोसी ओम प्रकाश बल्ला के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान में किसी तरह की चोरी नहीं हुई है, परंतु चोरों द्वारा सुबह तड़के दुकान के शटर तोड़ने की घटना से शहर के अन्य दुकानदारों में भी डर पैदा हो गया है।
फोटो कैप्शन- खरड़ के मेन बाजार में स्थित दुकान, जिसके शटर तोड़ने की कोशिश की गई।
फोटो नंबर- 20 खरड़-फोटो नंबर 01