फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   warrant issue for attack on singer parmish

गायक परमीश वर्मा पर हुए हमले के एक आरोपी के खिलाफ वारंट जारी

Thu, 07 Nov 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
warrant issue for attack on singer parmish
मोहाली। गायक परमीश वर्मा पर हुए कातिलाना हमले की सुनवाई करते हुए जिला अदालत ने रेणु नाम की औरत के खिलाफ नोटिस जारी किया है। वहीं गैंगस्टर दिलप्रीत के साथी हरजिंदर सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। अदालत ने अगली पेशी पर दोनों को पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आरोपी रेणु इस समय जमानत पर है। वहीं कुछ समय से वह अदालत में पेश नहीं हो रही थी। इस बात का नोटिस लेते कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसी तरह औरंगाबाद की जेल में बंद हरजिंदर सिंह उर्फ आकाश भी लगातार पेशी पर पेश नहीं हो रहा है। इसका भी अदालत ने संज्ञान लेकर आरोपी के प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। इससे पहले भी उसके प्रोडक्शन वारंट जारी हुए हैं।
विज्ञापन

गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा, हरजिंदर सिंह इस समय जेल में बंद है जबकि उनके अन्य साथियों की पहले ही जमानत हो चुकी है। पुलिस दिलप्रीत सिंह बाबा, हरजिदंर सिंह उर्फ आकाश, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श, अरुण कुमार उर्फ सन्नी व गौरव पटियाल की पत्नी रेणु के खिलाफ आईपीसी की धारा-307, 148, 149, 427, 120-बी, 212, 216, 201 व असलहा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट फाइल कर चुकी है। आरोपियों पर चार्जेस फ्रेम होना बाकी हैं। मामले में फरार चल रहा गौरव पटियाला अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं सन्नी पर वारदात के बाद दिलप्रीत को पनाह देने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अप्रैल 2018 को परमीश पर हुआ था हमला
बता दें कि यह मामला 13 अप्रैल 2018 में सामने आया था। जब गायक परमीश वर्मा सेक्टर-91 स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान उस पर कातिलाना हमला हो गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed