फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Warning to defaulters, will take back the property if the dues are not deposited in a month

Mohali News: डिफॉल्टरों को चेतावनी, एक माह में बकाया जमा नहीं किया तो संपत्ति ले लेंगे वापस

Sat, 17 Jun 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Warning to defaulters, will take back the property if the dues are not deposited in a month
चंडीगढ़। संपदा कार्यालय (एस्टेट ऑफिस) ने डिफॉल्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर के सभी डिफॉल्टरों को चेतावनी दी गई है कि अगर एक माह के भीतर उन्होंने संपत्तियों का बकाया जमा नहीं करवाया तो संपत्तियों को वापस लेने और आवंदन रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, संपदा कार्यालय ने लीज होल्ड और किराये की संपत्ति का बकाया वसूलने के लिए व्यापक अभियान छेड़ रखा है। एस्टेट ऑफिस की ओर से एक साल के भीतर 6400 डिमांड नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 1600 संपत्तियों को वापस लेने और उनके आवंटन रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। वहीं, बीते 18 महीनों में 189 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया है।
विज्ञापन

बता दें कि संपदा कार्यालय पूरे शहर में आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक, संस्थागत और विभिन्न कॉलोनियों सहित करीब 54,000 संपत्तियों के विशाल पोर्टफोलियो की देखभाल करता है। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, अगर बकायादार एक महीने के भीतर लंबित बकाया राशि जमा नहीं करते हैं और ऐसी संपत्तियों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई शुरू की जाएगी। साथ ही संपदा कार्यालय की ओर से ऐसी साइटों को फिर से शुरू करने और रद्द करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वित्त सचिव एवं सह-सचिव एस्टेट डॉ. विजय नामदेवराव जडे की मौजूदगी में इसको लेकर शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वित्त सचिव ने उपायुक्त एवं संपदा अधिकारी विनय प्रताप सिंह सहित एसडीएम और सहायक संपदा अधिकारियों को डिफाल्टरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed