{"_id":"61c8d5c18b3d0a7f0376d88a","slug":"vr-mall-s-parking-and-checking-campaign-carried-out-inside-mohali-news-pkl437358080","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआर मॉल की पार्किंग और अंदर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआर मॉल की पार्किंग और अंदर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
मोहाली। त्योहारों और नववर्ष के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है और शहर के बड़े मॉल से लेकर बाजारों में लगने वाली भीड़ के बीच पहुंचकर बाकायदा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इससे लुधियाना जैसी घटना को शरारती तत्व अंजाम न दे सकें।
जानकारी के मुताबिक फेज-11 पुलिस की ओर से अपने क्षेत्र के अधीन पड़ते बेस्टेक मॉल में सर्च ऑपरेशन चलाया और इस दौरान शोरूम मालिक से मिलकर उन्हें संदिग्ध चीज या व्यक्ति मिलने पर इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को देने की हिदायत दी। इसी तरह होटल मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि बाहर से आने वाले हरेक व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज की जाए और कोई भी संदिग्ध मिलने की सूचना पर पुलिस को बताना चाहिए। दूसरी ओर, बलौंगी पुलिस ने अपने क्षेत्र में मकान मालिकों को किरायेदारों की वेरिफिकेशन को लेकर हिदायतें जारी की और जो लोग बिना वेरिफिकेशन के रह रहे हैं, उनको पुलिस थाने आकर वेरिफिकेशन करवाने की अपील की है। जबकि बलौंगी पुलिस अधिकारियों ने वीआर मॉल में पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया और मॉल की पार्किंग से लेकर वॉशरूम में जाकर चेकिंग की गई। बलौंगी पुलिस थाने के प्रभारी राजपाल गिल ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में टीमों का गठन करके चेकिंग अभियान चलाया गया है।
प्रमुख चौक पर पुलिस का पहरा
जानकारी के मुताबिक लुधियाना बम धमाके के बाद वीआईपी जिले की पुलिस ने अपने स्तर पर पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं और त्योहारों और नववर्ष को देखते हुए वीआईपी शहर में दाखिल होने वाले सभी रास्तों पर शनिवार रात से पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग टीमें शहर के सुनसान क्षेत्रों में गश्त की कार्रवाई को अंजाम दे रही है, क्योंकि शरारती तत्व अकसर सुनसान जगहों का फायदा उठाकर अपनी वारदातों को अंजाम देते हैं।