{"_id":"688910f15f9e4139340dd12c","slug":"villagers-stopped-the-cleaning-work-of-sukhna-choe-citing-the-stay-order-of-the-court-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131791-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सुखना चो की सफाई का काम ग्रामीणों ने रुकवाया, कोर्ट की स्टे का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सुखना चो की सफाई का काम ग्रामीणों ने रुकवाया, कोर्ट की स्टे का दिया हवाला
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद ने डीसी मोहाली के आदेश पर टेंडर लगाकर सुखना चो की सफाई का काम दो सप्ताह पहले शुरू कर दिया था, ताकि बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा न हो। इसी दौरान बलटाना गांव से पहुंचे कुछ लोगों ने अपनी जमीन बताकर काम रुकवा दिया। इन लोगों का कहना था कि उनके पास कोर्ट का स्टे है। इसके बाद कर्मचारियों ने काम बंद कर इसकी जानकारी ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने भी काम रुकवाकर इसकी जानकारी नगर परिषद को दी। नगर परिषद ने ठेकेदार की शिकायत पर बिल्डिंग ब्रांच को जमीन की पैमाइश करवाने का आदेश दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुखाना चो में उनकी मलकियत है। इसका उनको अदालत से स्टे मिला है। सिंचाई विभाग को भी लिखित में दिया है कि यदि इस जमीन में कुछ भी किया जाता है तो उसकी सबसे पहले अदालत और उसके बाद संबंधित पक्ष की सहमति ली जाए। गांव निवासियों ने यह भी कहा कि उनका काम रुकवाना मकसद नहीं है, बल्कि चाहते है कि सुखाना चो की सफाई हो। समस्या यह है कि हमारी जमीन काट कर पानी का सारा बहाव उनकी तरफ किया जाता है, जोकि गलत है।
काम करने से पहले पूछा जाए
सुखना चो में हमारे परिवार की जमीन है, जिसके लिए हमने अदालत और इरिगेशन से स्टे लिया हुआ है। हम पानी के बहाव को रोकने के लिए नहीं बोल रहे हैं, बल्कि जब भी सफाई की जाती है हमसे बिना पूछे यहां पानी का बहाव हमारी जमीन की तरफ मोड़ दिया जाता है। अदालत व इरिगेशन विभाग ने जो स्टे दी है उसके कागजात हमारे पास मौजूद हैं। हमने तो केवल यह कहा है कि हमारी जमीन में कुछ भी करने से पहले हमें से पूछा तो जाए। - सुमित कुमार, जमीन मालिक, बलटाना
इस मामले में जेई के पास शिकायत आई है। यह मामला चेक करने के लिए बिल्डिंग ब्रांच से रिपोर्ट मांगी गई है। पैमाइश करने के लिए कहा गया है। यदि जमीन का स्टे हुआ तो उतना एरिया छोड़कर बाकी काम किया जाएगा। -जतिंदर सिंह बैंस, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर