{"_id":"578150ec4f1c1b4f677f9d48","slug":"village-dera-jagadhari-village-paragpur-sevrage-board-villagers-protest-derabasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव डेरा जगाधरी की सड़क ठीक न हुई तो संघर्ष करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव डेरा जगाधरी की सड़क ठीक न हुई तो संघर्ष करेंगे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर पड़े गड्ढे हादसों को दे रहे न्यौता
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव परागपुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क गांव डेरा जगाधरी के पास बुरी तरह टूटी गई है। सड़क की खस्ता हालत के कारण राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वह संघर्ष करेंगे।
जानकारी के अनुसार, गांव परागपुर, बोहड़ा, बोहड़ी, बाकरपुर, इब्राहिमपुर, धनौनी सहित कई अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़क की हालत पिछले लंबे समय से खराब है। ग्रामीण इस सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले दिनों सीवरेज बोर्ड की ओर से इस जगह सीवरेज की लाइन बिछाई गई है। इसके बाद सड़क की हालत ज्यादा खराब हो गई।
इसके बाद नगर परिषद ने वहां पर मिट्टी डाल दी थी। अगले ही दिन बारिश होने के कारण वहां पर कीचड़ हो गया। सड़क पर दलदल पैदा होने से वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस कारण रोजाना वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहें हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से सड़क की यह हालत बनी हुई है। बारिश होने पर लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से हलका विधायक एनके शर्मा व नगर परिषद के अधिकारियों से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन वह इस ओर कोई ध्यान नही दे रहें हैं। इसके अलावा गांव के मोड़ पर ही सड़क की हालत खराब है। इस कारण लोगों को घूम कर जाना पड़ता है।
वार्ड के पार्षद दविंद्र सिंह ने कहा कि यह सड़क मंडी बोर्ड के अधीन आती है। उन्हाेंने कहा कि सड़क का जल्द ही निर्माण करवाया जाएगा। गांव के मोड़ पर सड़क की खस्ता हालत के बारे में उन्होंने कहा कि यहां से सड़क गांव ईस्सापुर के जिमींदारों के खेतों से निकल रही थी। इसकी निशानदेही करवाने के बाद इसको सही जगह से निकाल कर नए सिरे से सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गटका डाल दिया गया है। जल्द ही धूप निकलने पर लुक बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।