फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vigilance increased in Mohali after Ludhiana bomb blast, police increased security on airport road and checking vehicles

लुधियाना बम धमाके के बाद मोहाली में बढ़ी चौकसी

Fri, 24 Dec 2021 01:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased in Mohali after Ludhiana bomb blast, police increased security on airport road and checking vehicles
मोहाली। लुधियाना अदालत में हुए बम धमाके के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित होते ही वीआईपी शहर मोहाली में चौकसी बढ़ा दी, जिसके चलते एयरपोर्ट रोड पर नाकाबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई। दूसरी ओर, जिला पुलिस की ओर से क्रिसमिस और नववर्ष को लेकर शहर में होने वाले आयोजनों को देखते हुए होटल, क्लब सहित धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी मोहाली की ओर से जिले के सभी डीएसपीज सहित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके चलते एयरपोर्ट रोड चौकी द्वारा मुख्य रोड पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। दूसरी ओर, धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अधिकारियों की तैनात की गई। जबकि सिविल कपड़ों में अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड के प्रमुख चौक सोहाना लाइट प्वाइंट पर पुलिस अधिकारियों ने निजी वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ सवारियां लेकर चलने वाली बसों और ऑटो चालकों की भी चेकिंग की। एक ओर पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही थी तो दूसरी ओर जिला अदालत के मुख्य गेट पर सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं थे, बल्कि अदालत में अंदर और बाहर निकलने वालों के लिए कोई जांच नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed