{"_id":"630322bf6d13f7538e2e2ad8","slug":"vigilance-bureau-registered-new-case-against-ias-officer-sanjay-popli-for-making-more-assets-than-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Sanjay Popli: पंजाब के आईएएस संजय पोपली की मुश्किलें बढ़ीं, आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Sanjay Popli: पंजाब के आईएएस संजय पोपली की मुश्किलें बढ़ीं, आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज
Mon, 22 Aug 2022 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:01 PM IST
सार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आईएएस अधिकारी संजय पोपली के खिलाफ आमदनी से अधिक संपत्ति बनाने का नया मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आईएएस संजय पोपली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद आईएएस अधिकारी संजय पोपली के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का नया मामला दर्ज किया है। इससे पहले पोपली को ठेकेदारों को टेंडर जारी करने के एवज में एक से दो फीसदी कमीशन लेने के आरोपों में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने गत जून माह में आईएएस अधिकारी पोपली को गिरफ्तार करने के बाद उनके चंडीगढ़ आवास से सोने की 9 ईंटें, 49 बिस्कुट, 12 सिक्के, चांदी की ईंटें, 18 सिक्के, 2 स्मार्ट घड़ियां, स्मार्टफोन और 3.50 लाख बरामद किए थे। छापे के दौरान ही गले के तीन हार, तीन जोड़ी टॉप्स, सोने का ब्रेसलेट, सोने का एक सिक्का, 24 कैरेट सोने का सिक्का, एक डायमंड सफेद गोल्ड रिंग, सोने के दो छोटे कंगन, सोने की चूड़ियां, चांदी की प्लेट समेत काफी सामान मिला था।
विज्ञापन
बैंक खातों में भी काफी रकम का पता चला था। मोहाली की एक नामी रिहायशी सोसाइटी में एक फ्लैट के दस्तावेज, शिवालिक एवेन्यू खरड़ में प्लॉट, लाखों रुपये के कपड़े, फर्नीचर, महंगी कारें और विदेशी शराब मिली थी। आईएएस अधिकारी की एक महिला दोस्त के लॉकर से सोने के एक किलो गहने मिले थे। मोहाली वाला फ्लैट भी महिला के नाम था लेकिन महिला आय के स्रोत पेश नहीं कर पाई।
विज्ञापन