फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vigilance Bureau constable attacked in Chapparchidi, shirt torn

विजिलेंस ब्यूरो के हवलदार पर चप्पड़चिडी में हमला, कमीज फाड़ी

Sun, 05 Sep 2021 02:47 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Vigilance Bureau constable attacked in Chapparchidi, shirt torn
मोहाली। विजिलेंस ब्यूरो में तैनात एक हवलदार पर गांव चप्पड़चिड़ी में जानलेवा हमला हुआ है। इस दौरान आरोपियों ने हवलदार की कमीज तक फाड़ दी। इसके बाद पीड़ित हलवादार ने तेजी से गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई। बलौंगी थाने की पुलिस ने पीड़ित हवलदार वरूण कपूूर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के ऊपर सरकारी मुलाजिम से मारपीट करने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित हवलदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह साल से विजिलेंस में तैनात हैं। दो सितंबर को दो केसों की सुनवाई मोहाली जिला अदालत व पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में थी। इस संबंधी जरूरी दस्तावेज लेकर गया था। जब रात आठ बजे के करीब चप्पड़चिड़ी के पास से अपनी कार में निकल रहा था। इस दौरान दो युवक बाइक पर उसकी कार के पास से निकले। उन्होंने उसकी कार के टायर की तरफ इशारा किया। जब वह खिड़की खोलकर अपनी गाड़ी के टायर के देखने लगा तो एक ने उसे गले से पकड़ लिया। जबकि दूसरे ने उसके मुंह पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। साथ ही आरोपियों ने उससे गाली गलौच की।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे कहा कि उसे सीसीटीवी वायरल करने का बड़ा शौक है। इस दौरान खींचतान में उसकी वर्दी तक फट गई। हालांकि गाड़ी पहले से ही स्टार्ट थी। ऐसे में वह गाड़ी को लेकर अपनी जान बचाते हुए तेजी से भाग निकले। उन्होंने कहा कि अगर वह अपनी गाड़ी को नहीं भगाते तो उनकी जान तक जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी से जुड़े मामले की जांच टीम का हिस्सा है हवलदार
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह विजिलेंस के केस नंबर 11 साल 2020 व मुकदमा नंबर 13 साल 2021 संबंधी केस की सुनवाई में गया था। दोनों केसों संबंधी वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी हमला करते हुए वीडियो वायरल करने की बात कर रहे थे। सूत्रों की माने तो इन केस में पूर्व डीजीपी सैनी भी आरोपी हैं। वहीं, उनका जेल का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन शिकायत में दो एफआईआर नंबर का जिक्र जरूर है। वहीं, पीड़ित हवलदार विजिलेंस के हेड ऑफिस में ही तैनात है। सूत्रों से पता चला है कि हवलदार उस टीम का हिस्सा है, जोकि डीजीपी से जुड़े मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed