फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Video of stunt on open jeep went viral, police found and seized the vehicle

Mohali News: ओपन जीप पर स्टंट का वीडियो वायरल पुलिस ने ढूंढकर जब्त की गाड़ी

Thu, 19 Dec 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Video of stunt on open jeep went viral, police found and seized the vehicle
मोहाली/खरड़। ओपन जीप के बोनट पर युवक को लिटाकर बनाई गई स्टंट विडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने दो महीने के बाद जीप चालक को ढूंढकर उसकी जीप जब्त कर ली है। वहीं, उसके बिना लाइसेंस के जीप चलाने और डेंजर ड्राइविंग का चालान भी काटा है। यह कार्रवाई खरड़ ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ओमबीर ने की है।
विज्ञापन

दो महीने से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही थी। इसमें ओपन जीप के बोनट पर एक युवक को लिटाकर जीप को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था और यह इलाका मोहाली जिले का था। यह वीडियो ट्रैफिक इंचार्ज ओमबीर के पास भी पहुंची तो उन्होंने इसकी जांच शुरू की। वीडियो में जीप का नंबर नहीं दिख रहा था। लेकिन पुलिस ने उस लोकेशन की पहचान की जहां से जीप गुजर रही थी। इसके बाद वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो जीप का नंबर दिखाई दिया। इसके बाद जीप के मालिक का नाम और पता करके पुलिस जीप तक पहुंची और जीप मालिक के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed