{"_id":"5fe64f3a8ebc3e3fc5667942","slug":"vehicles-passing-through-service-lane-stopped-in-bhankharpur-mohali-news-pkl3984757140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांखरपुर में सर्विस लेन से गुजर रहे वाहनों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांखरपुर में सर्विस लेन से गुजर रहे वाहनों को रोका
विज्ञापन
सर्विस लेन से गुजर रही बस का विरोध करते ग्रामीण। -संवाद
- फोटो : ?????????
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव भांखरपुर निवासी सर्विस लेन से गुजरने वाले वाहनों के कारण परेशान हो चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों व ट्रैफिक पुलिस से गुहार लगाने के बावजूद सर्विस लेन से वाहनों के गुजरने पर रोक नहीं लगी सकी। इसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने हरियाणा रोडवेज की बसों अन्य वाहनों को रोककर विरोध किया।
ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव हाईवे के दोनों ओर बसा हुआ है। यहां पर आए दिन सड़क पार करते हुए हादसे होते रहते हैं। हाईवे से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से लोगों को बचाने के लिए सर्विस लेन बनाई गई है। लेकिन अब मुख्य मार्ग पर गुरुद्वारा साहिब के सामने लगी ट्रैफिक लाइटों से बचने के लिए हाईवे पर चलने वाले वाहन सर्विस लेन से निकाले जा रहे हैं। यह सर्विस लेन पहले ही तंग है, जहां गांव में आने व जाने वाले लोग व वाहन चालक इसका प्रयोग करते हैं। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सुरिंदर सिंह का कहना है कि सर्विस लेन पर चलने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे।
अब सर्विस लेन भी सुरक्षित नहीं
जब से हाईवे से गुजरने वाले वाहन सर्विस लेन से जा रहे हैं तब से सर्विस लेन भी सुरक्षित नहीं रही है। इस संबंधी कई बार ग्रामीण विरोध कर चुके हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि सर्विस लेन पर हादसे होने के अलावा यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। सर्विस लेन पर गांव के बुजुर्ग, बच्चे व अन्य लोग पैदल भी चलते हैं, जिनके साथ कभी भी दुर्घटना हो सकती है। नियमों का उल्लंघन कर सर्विस लेन पर चलने वालों में सबसे ज्यादा संख्या हरियाणा रोडवेज की बसों की है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रैफिक पुलिस ने सर्विस लेन से गुजरने वाले वाहनों नहीं रोका तो वह हाईवे जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे।