फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vehicle stolen from outside the temple, daughter's documents going to Asian Games also missing

Mohali News: मंदिर के बाहर से गाड़ी चोरी, बेटी के एशियन गेम्स में जाने वाले दस्तावेज भी गुम

Sat, 17 Jun 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicle stolen from outside the temple, daughter's documents going to Asian Games also missing
चंडीगढ़। बीते वीरवार दोपहर सेक्टर-27 के सनातम धर्म मंदिर के सामने खड़ी सफारी गाड़ी चोरी हो गई। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक इसमें संदिग्ध लड़के का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। वहीं गाड़ी मालिक विजयपाल ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन-26 में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जो गाड़ी चोरी हुई है, उसके अंदर शिकायतकर्ता विजयपाल की बेटी के एशियन गेम्स में जाने संबंधी सभी दस्तावेज थे। इसके अलावा शिकायतकर्ता की चैक बुक, इन्कम टैक्स के दस्तावेज, दुकान के बिल संबंधित कागजात भी थे। शिकायतकर्ता का मंदिर के सामने फूल बेचने का काम है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता की बेटी बॉक्सिंग खेलती है और अंडर-17 में हुए चंडीगढ़ में उसकी बेटी ने भी ट्रायल दिए थे जिसमें उनकी बेटी की एशियन गेम्स में खेलने के लिए चयनित हुई थी। उसे 18 जून को जाना था जिसकी तैयारियों में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed