फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vaccination camp organized in Raipur Kalan to protect against corona, cards of government schemes distributed

कोरोना से बचाव के लिए रायपुर कलां में लगा टीकाकरण शिविर, बांटे सरकारी योजनाओं के कार्ड

Sun, 20 Jun 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vaccination camp organized in Raipur Kalan to protect against corona, cards of government schemes distributed
मोहाली। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए गांव रायपुर कलां में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान पंजाब की ओर से बनाए जा रहे विभिन्न शिनाख्ती कार्डों की वितरण भी किया। जिनके जरिये सरकारी योजनाओं को लाभ हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

गांव रायपुर कलां में शनिवार को वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इसमें गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर गांव के उन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाया, जिनका टीकाकरण अभी तक नहीं हुआ था। कुछ लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली। गांव के ही समाजसेवी चमनलाल शर्मा ने बताया कि टीकाकरण को लेकर गांव के लोग जागरूक हैं। शिविर में बुढ़ापा पेंशन, शगुन योजना, दिव्यांग पेंशन और लेबर कार्ड जैसे शिनाख्ती कार्ड भी बांटे गए। कैंप के दौरान टीकाकरण करवाने वालों सहित सभी ग्रामीणों को वैक्सीन की दूसरी डोज समय पर लेने की अपील की गई। कैंप के दौरान सरपंच जसप्रीत सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य राजिंदर सिंह, पूर्व सरपंच राकेश शर्मा, भाग सिंह, हरभजन सिंह, पंचायत सदस्य गुरमीत सिह, रणधीर सिंह, जरनैल सिंह के अलावा धर्मिंदर सिंह, गुरमीत कौर, सवरन सिंह, प्रभजोत शर्मा और सिमरनप्रीत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed