Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Uproar over no action being taken in fake Fard case

Mohali News: जाली फर्द मामले में कार्रवाई न होने पर हंगामा

Sun, 03 Mar 2024 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Uproar over no action being taken in fake Fard case
मोहाली। तहसील में शनिवार को सुबह उस समय हंगामा हो गया जब जमींदारों की जाली फर्द निकलवाकर जाली जमानत देने के मामले में सोहाना पुलिस ने 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया है। इस मामले में पुलिस टाल मटोल कर रही है। इस मामले में शुक्रवार को सोहाना पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

सोहाना पुलिस ने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति ने पिंजौर में जाली जमानत दी है इसलिए मामला पिंजौर पुलिस दर्ज करेगी। इस मामले में पिंजौर पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है जबकि हैरानी की बात यह है कि आरोपी को मोहाली सब रजिस्ट्रार दफ्तर से उस समय गिरफ्तार किया था जब वह पटवारी के जाली हस्ताक्षर वाली फर्द पर रिकार्ड चढ़ाने आया था। क्लर्क को शक होने पर पुलिस को बुलाकर उसे हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन

रोजाना दो जाली फर्द निकाल रहा था गिरोह : सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह रोजाना दो जाली फर्द निकालता था और अदालतों में अपराधियों की जाली जमानत लगाते थे। गुर्गों ने पकड़े गए व्यक्ति को मोहरा बना रखा था। उसको इसके लिए 5-7 हजार रुपये मिलते थे। यह भी कहा जा रहा है कि इस गिरोह में वकीलों के मुंशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने चंडीगढ़ के एक वकील के मुंशी का नाम भी लिया है। मोहाली पुलिस अब इससे पल्ला झाड़ते हुए कह रही है कि आरोपी ने पिंजौर में जाली जमानत दी है इसलिए मामला दर्ज करने की जिम्मेदारी पिंजौर पुलिस की बनती है। गांव बठलाना निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि यह गिरोह पिछले ढाई महीने से गांव के जमींदारों की जमीन की जाली फर्द निकालकर मोहाली अदालत में आपराधिक लोगों की जाली जमानत करवाने का गैरकानूनी काम करता है।
इसकी एवज में वह उनसे मोटी रकम वसूल रहे थे। सब रजिस्ट्रार बीरकरण सिंह ने बताया कि मोहाली अदालत में जिन लोगों की जमानत हो जाती है उसके बाद अदालत से उन्हें रिपोर्ट भेजी जाती है जिसे रिकॉर्ड के रूप में फर्द पर चढ़ाया जाता है।

पकड़ा गया आरोपी रिकार्ड चढ़वाने के लिए तहसीलदार दफ्तर आया था जहां उनके क्लर्क को पटवारी के हस्ताक्षर जाली होने का शक हुआ। उसने सोहाना पुलिस को इसकी शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था। किसान हरविंदर सिंह ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य उनकी जमीनों की जाली फर्द निकालकर पंचकूला कालका और पिंजौर कोर्ट में भी जाली जमानत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed