फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unseasonal rain halts paddy harvesting; potato sowing likely to be delayed

Mohali News: बेमौसमी बारिश से धान की कटाई रुकी, आलू की बिजाई में देरी के आसार

Mon, 12 Oct 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain halts paddy harvesting; potato sowing likely to be delayed
बनूड़ अनाज मंडी में धान की ढेरियों के नीचे भरा पानी, निकासी की मोटर का फ्यूज उड़ने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां/बनूड़। क्षेत्र में सुबह हुई बेमौसमी बारिश से धान की कटाई का काम रुक गया है। वहीं, आलू सहित अन्य सब्जियों की बिजाई में भी देरी होने के आसार हैं। दूसरी ओर, बनूड़ अनाज मंडी में पानी की निकासी के उचित प्रबंध नहीं होने से धान की ढेरियों के नीचे पानी जमा हो गया। इससे किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। किसानों मनजीत सिंह मोटे माजरा, सरपंच दलवीर सिंह कलोली जट्टां, रणजीत सिंह लालू कंबोज, केसरी सिंह कनौड़, कुलवंत सिंह नडियाली, तरलोचन सिंह नडियाली, सरपंच नाहर सिंह कुरड़ी, राजू मठियाड़ा, सत्ता सूरजगढ़, दलजीत सिंह बिल्लू मोही, जसवीर सिंह खलौर, परमजीत बासमा, हरमनजीत सिंह शंभू और सरपंच गुरचरण सिंह अबरावां सहित अन्य ने बताया कि क्षेत्र में धान की कटाई तेजी से चल रही थी, लेकिन बारिश के कारण काम रोकना पड़ा। किसानों के अनुसार, आलू की बिजाई भी प्रभावित हुई है। बारिश जारी रहने पर पककर तैयार धान की फसल खेतों में गिर सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मंडी में पानी निकासी के प्रबंध नाकाफी
बनूड़ अनाज मंडी में बारिश का पानी धान की ढेरियों के नीचे जमा हो गया। किसानों ने कहा कि सरकारी खरीद शुरू होने से पहले अधिकारियों ने मंडी में उचित व्यवस्था के दावे किए थे, लेकिन बारिश के बाद निकासी की समस्या सामने आ गई। इससे धान की गुणवत्ता प्रभावित होने और नुकसान की आशंका है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि पानी निकालने वाली मोटर को बिजली सप्लाई देने वाले ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। इस कारण मोटर नहीं चल सकी। अधिकारियों के अनुसार, पानी की निकासी के लिए जनरेटर मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed