फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unemployed female teachers will celebrate Karvachauth on the streets

बेरोजगार महिला टीचर सड़कों पर ही मनाएंगी करवाचौथ

Sun, 24 Oct 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Unemployed female teachers will celebrate Karvachauth on the streets
मोहाली। वीआईपी जिले में एक ओर महिलाएं मार्केटों में सुंदर-सुंदर मेहंदी हाथों में सजाकर करवाचौथ के दिन को यादगार बनाने में लगी हुई हैं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो करवाचौथ का अपना व्रत रात की ठंड में सड़क पर बैठकर पंजाब सरकार की ज्यादतियों से और परेशान होकर नारेबाजी करते हुए मनाएगी। यह दृश्य शनिवार सोहाना के गुरुद्वारा सिंह शहीदां से खरड़ जा रहे एयरपोर्ट रोड पर देखने को मिला।
विज्ञापन

यहां पर बेरोजगार पीटीआई टीचर यूनियन की महिला सदस्य पंजाब सरकार की धक्केशाही का शिकार होकर अपने बच्चों को गोद में लेकर प्रदर्शन करने के लिए धरना लगाकर बैठी हैं। उनका कहना है कि उनका करवाचौथ का व्रत तो अब उनकी नौकरी है। परिजनों ने बेटियों को इसलिए पढ़ाया-लिखाया कि अच्छी जगह नौकरी लेकर अपना और परिवार का पेट पाल सकेंगी, लेकिन अब वे नौकरी के लिए सड़कों पर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 2011 से सरकारी नौकरी की नियुक्ति को लेकर दर-दर भटक रहे बेरोजगार पीटीआई टीचर यूनियन के सदस्य 14 अक्तूबर से गांव सोहाना के गुरुद्वारा सिंह शहीदां से खरड़ जा रहे एयरपोर्ट रोड पर धरना लगाकर बैठे हैं। इनमें से 4 अध्यापक सिप्पी शर्मा, इकबाल सिंह, करनैल सिंह व रजिंदर सिंह जर्जर हालत में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार अगर उनकी मांगें कबूल कर लें तो उनके लिए करवाचौथ का यह सबसे बड़ा तोहफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed