फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths arrested for attacking the police.

Mohali News: पुलिस पर हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for attacking the police.
खरड़। खरड़-लुधियाना हाईवे पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 10 अक्तूबर की रात गश्त के दौरान हुई। पुलिस ने ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाया है। एएसआई अवतार सिंह और हेड कांस्टेबल छिंदर सिंह 10 अक्तूबर की रात पीसीआर वाहन में गश्त कर रहे थे। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम औरा सिटी के पास पहुंची, जहां कुछ युवक शराब पी रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने चलने को कहा तो युवकों ने गाली-गलौच और धमकियां दीं। एक युवक ने एएसआई की वर्दी फाड़ी, दूसरे ने डंडे से उनकी बाईं जांघ पर हमला किया। आरोपियों ने पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने ऋतिक कुमार (हमीरपुर) और ऋतिक कुमार (नादौन, हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed