फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two tola gold chain cut in bus, three women arrested

Mohali News: बस में दो तोले सोने की चेन काटी, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 12:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two tola gold chain cut in bus, three women arrested
मोहाली। बस में चढ़ते समय महिलाओं की सोने की चेन और चूड़ियां काटने वाले गिरोह की तीन महिलाओं को सोहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शिंदर कौर उर्फ गुरमीत कौर, किरनदीप उर्फ छणको और रानी उर्फ शिंंदर कौर के रूप में हुई है। तीनों सोहाना की रहने वाली बताई जा रहीं हैं। तीनों महिलाओं के खिलाफ गांव सैदपुर की रहने वाली मनवीर कौर के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

50 वर्षीय मनवीर कौर ने बताया कि उसने 4 सितंबर को लांडरा बस स्टॉप से लुधियाना को जाने के लिए बस पकड़ी थी। जैसे ही वह बस पर चढ़ने लगी तो उसे बस दरवाजे के पास तीन-चार महिलाओं ने घेर लिया। जब वह सीट पर बैठने लगी तो उसने देखा कि गले में डाली दो तोले सोने की चेन गायब थी। उसने शोर किया तो उक्त तीनों महिलाएं बस से उतरने लगीं। उसका शोर सुनकर बाहर लोगों की भीड़ ने उन्हें पकड़ कर लिया। पुलिस को मौके पर बुलाकर उनके हवाले किया गया और महिलाओं से उसकी दो तोले सोने की चेन बरामद करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed