फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two thieves were caught red-handed at midnight in Sector-70.

Mohali News: सेक्टर-70 में आधी रात रंगेहाथ पकड़े गए दो चोर

Thu, 18 Sep 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two thieves were caught red-handed at midnight in Sector-70.
मोहाली। सेक्टर-70 की कोठियों में चोरी करने आए दो चोर मंगलवार देर रात लोगों के हत्थे चढ़ गए। गुस्साए लोगों ने पहले दोनों को घेरकर पकड़ा और एक को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि गुस्से में लोगों ने उसे पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। दूसरा चोर जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल पर छिप गया। तभी मौके पर पीसीआर पार्टी पहुंच गई और उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

पीसीआर पार्टी के इंचार्ज अजय पाठक ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-70 में चोर पकड़े हैं। मौके पर पहुंचने से पहले ही एक चोर बेहोश था। घायल चोर को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि दूसरे आरोपी को मटौर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मटौर थाना में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल घायल आरोपी का इलाज चल रहा है और दूसरे से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


एक्टिवा पर आए चोरी करने
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। एक्टिवा को फेज-7 की ओर खड़ा करके दोनों सेक्टर-70 की कोठियों में घुसे थे। जिस घर में वे दाखिल हुए वहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे जिन्होंने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed