फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two separate rape cases registered in Nayagaon

Mohali News: नयागांव में दो अलग-अलग दुष्कर्म के मामले दर्ज

Sun, 08 Sep 2024 06:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Two separate rape cases registered in Nayagaon
मोहाली। नयागांव पुलिस ने दो अलग-अलग दुष्कर्म के मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में एक 14 वर्षीय किशोरी से उसका पड़ोसी टिंकू शर्मा लंबे अरसे से दुष्कर्म कर रहा था। उसने किशोरी को काफी डराया हुआ था और बाद में पीड़ित गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। पीड़ित ने आरोपी टिंकू के खिलाफ नयागांव थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धरा 376 व पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में 25 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नयागांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि तीन महीने पहले वह पंचकूला के पास पीरमुछल्ला के रहने वाले सूरज के संपर्क में आई थी। दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। अक्सर फोन पर बात होती रही। एक दिन झांसे में लेकर सूरज ने उसे मिलने बुलाया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। बाद में वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed