फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two road accidents on railway overbridge, narrowly left riders

रेलवे ओवरब्रिज पर दो सड़क हादसे, बाल-बाल बचे सवार

Fri, 24 Dec 2021 01:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two road accidents on railway overbridge, narrowly left riders
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य सड़क पर रेलवे फ्लाईओवर पर बीती रात हुए दो हादसों में एक बस व कार क्षतिग्रस्त हो गई। पहले हादसे में एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में सवारियां बाल-बाल बच गईं वहीं, रेलवे फ्लाईओवर पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके थोड़ी देर बाद एक कार ट्रक के पीछे फंस गई जो दो किलोमीटर बाद अलग हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक लोहे के एंगलों के साथ भरे ट्रक के पीछे कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा तब घटा जब डेराबस्सी की तरफ से जीरकपुर की ओर जाते ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर ट्रक रोक दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ट्रक के पीछे नीचे फंस गई। हादसे में कार में सवार पति पत्नी को मामूली चोर्ट आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मुबारिकपुर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची जो कार को निकालने में असफल रही। इसके बाद ट्रक को थाने ले जाते समय करीब दो किलोमीटर बाद गड्ढा आने के कारण लगे झटके से कार अलग हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कार सवार पति-पत्नी के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तरफ से सड़क पर ट्रक रोकने से हादसा हुआ है। दूसरा हादसा भी ट्रक चालक की तरफ से अचानक ट्रक सड़क पर रोकने से घटा। इस कारण पीछे से आ रही बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक सवार चालक व परिचालक व बस में सवार सवारियां बाल- बाल बचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed