{"_id":"5fe3a9588ebc3e41a512c6d6","slug":"two-real-brothers-arrested-for-betting-on-cricket-match-mohali-news-pkl398246851","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पुलिस ने मैच फिक्सिंग और सट्टा लगवाने के आरोप में दो सगे भाइयों को नशे के इंजेक्शन और अन्य पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर एसएसपी मोहाली और जीरकपुर के डीएसपी अमरोज सिंह के आदेश पर की गई है। एसएचओ जीरकपुर ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ जीरकपुर राजपाल सिंह गिल ने बताया कि जीरकपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दीपक किंगर और अमित किंगर निवासी राजपुरा टाऊन जिला पटियाला जो कि क्रिकेट के मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं और दोनों सिगमा सिटी लोहगढ़ जीरकपुर से मोबाइल और लैपटाप के जरिये सट्टा खिलाने और नशा बेचने का धंधा करते हैं। इस पर पुलिस ने उक्त पते पर छापा मारकर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नशे के 11-डेजीपाम इंजेक्शन, 11 बोतल एवल, 60 हजार रुपये की नकदी, एक एलईडी, 10 मोबाइल फोन, एक टीवी कनेक्शन सेट, 300 ग्राम नशे का पाउडर, 5 रजिस्टर, 5 पैन बरामद किए हैं, जो क्रिकेट पर सट्टा लगाने के काम में इस्तेमाल किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 420, आईपीसी, 13ए, 3, 67 गैम्बलिंग एक्ट 21 -61 -85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों का दो दिन का रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।