फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people riding a motorcycle died in a collision with a speeding Creta car

तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Mon, 28 Feb 2022 01:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two people riding a motorcycle died in a collision with a speeding Creta car
खरड़/श्री फतेहगढ़ साहिब। मोरिंडा-चुन्नी रोड पर एक क्रेटा कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे को गंभीर हालत में फतेहगढ़ साहिब स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ बडाली अल्ला सिंह पुलिस थाने में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। गांव कुसंभड़ी निवासी दोनों मृतकों में हिम्मत सिंह अपने परिवार में पत्नी के साथ दो 2 बच्चे और जसविंदर सिंह पत्नी के साथ एक बच्चा छोड़ गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हिम्मत सिंह, जसविंदर सिंह और जरनैल सिंह मोटरसाइकिल पर गांव खेड़ी बीर सिंह में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। यहां से तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने गांव कुसंभड़ी आ रहे थे। गांव खेड़ी बीर सिंह से बाहर निकलकर जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचे तो तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद करीब आधा किलोमीटर दूर कार चालक संतुलन खोकर एक खेत में कार समेत जा गिरा। इसके बाद मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस को सूचना देकर लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने हिम्मत सिंह और जसविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि जरनैल सिंह को टांगों में गंभीर चोट है और इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed